प्रयागराज, सितम्बर 15 -- प्रयागराज। गंगा और यमुना के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह आठ बजे तक प्रयागराज में दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे दर्ज किया गया। जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत की स्थिति बनी हुई है। यमुना का जलस्तर नैनी में 80.42 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर घटा है। वहीं गंगा फाफामऊ में 81.26 मीटर पर पहुंच गई, यहां भी 24 घंटे में आठ सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 80.00 मीटर रहा, जो तीन सेंटीमीटर नीचे आया है। यह भी पढ़ें- चढ़ते-उतरते जलस्तर से बढ़ी नागरिकों की परेशानी बक्शी बांध एसटीपी पर जलस्तर 80.65 मीटर दर्ज किया गया, यहां 11 सेंटीमीटर की गिरावट हुई। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश भी दर्ज नहीं हुई। प्...