प्रयागराज, जनवरी 31 -- एनसीजेडसीसी और संस्कार भारती की ओर से आयोजित चलो मन गंगा यमुना तीर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शनिवार को लोकगीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी गई। त्रिभुवन गोंड, अजय कुमार तिवारी, यशोदा नंदन, अनिल कुमार सिंह यादव, मानसिंह, राकेश कुमार यादव और बृजेश कुमार ने बिरहा शैली में लोकगीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। भजन गायक सिद्धार्थ मिश्र ने गोपाल में मेरा मन मोहिया सांवरे.. प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। नीलम सिंह और साथियों ने लोकगीत पहले पूजा तोहार हो गोरी के ललनवा... प्रयागराज माघ मेलवा घुमाई दे.. और गंगा-यमुना, सरस्वती त्रिवेणी बड़ा नीक लागे... प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सुबोध सिंह के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों में विक्रांत केसरवानी, अर्पिता अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, आदर्श दुबे, अतुल राय, अनूप ...