मेरठ, अप्रैल 6 -- तीन दिन पूर्व गंगा नदी में डूबने वालो मे से तीन के शव शनिवार को ही बरामद कर लिए गये थे। जबकि एक किशोर प्रियांशु का अभी भी पता नहीं चल सका हैं जिसे रविवार को भी एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें मोटर बोट द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। गत शुक्रवार को जलालपुर गांव से दादी का अंतिम संस्कार करने के पश्चात स्नान करते समय चार भाई गंगा नदी मे डूब गये थे। जिससे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एनडीआरएफ , एसडीआरएफ व पीएसी के गोताखोरो ने उनकी तलाश में लगाये गये। उन्होने शनिवार की सायं तक अभिषेक, हिमांशु व दीपांशु के शव बरामद कर लिए थे। पंरतु प्रियांशु का कोई पता नहीं चल सका था। जिसकी तलाश में रविवार को फिर से सर्च अभियान चलाया गया। परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रियांशु को तलाशने के लिए सोमवार ...