कौशाम्बी, मार्च 30 -- न कोई सूचना, न ही कोई अलर्ट। इसके बावजूद गंगा में अचानक पानी छोड़ दिया गया है। तहसील के अलावा जिले के अधिकारी भी इससे बेखबर थे। अचानक गंदा पानी आने की वजह से सैकड़ों बीघा कछार की तरबूज, हिरमिंजी, खीरा, ककड़ी की फसल डूब गई। इससे किसानों की मेहनत के साथ लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के तराई इलाके में बसे गोविंदपुर, अफजलपुर सातों, लेहदरी, कंथुवा और गिरधरपुर गढ़ी सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने गंगा के कछार में हर वर्ष की तरह अबकी बार भी नकदी खेती की तैयारी पूरी मेहनत व लागत के साथ की थी। हिरमिंजी, खीरा, ककड़ी के अलावा बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती तैयार की गई थी। इतना ही नहीं कई इलाकों में लोगों ने करेला की भी खेती तैयार कर ली थी। रविवार की रात तक सब कुछ ठी...