कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर, संवाददाता। ऐतिहासिक गंगा मेला मंगलवार यानी कल परंपरानुसार मनाया जाएगा। ऊंट, घोड़े, पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली पर रंगों का ठेला जुलूस संग निकलेगा। करीब छह किमी के रास्ते में होरियारे एक बार फिर रंगों से सराबोर होकर ऐतिहासिक दिन को याद करेंगे। गंगा स्नान के साथ परंपरागत मेले का समापन होगा। हटिया गंगा मेला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया कि गंगा मेला शहर का ऐतिहासिक पर्व है। इस वर्ष भी परंपरागत रूप से इसे संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रंगों का ठेला और जुलूस में इस बार 7 ऊंट व 6 घोड़ा गाड़ियां समेत 12 पिकअप व 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां शामिल रहेंगी। सुबह दस बजे जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर रज्जन बाबू पार्क पहुंचकर क्रांतिकारियों के नाम लिखे शिलापट्ट पर पुष्पांजलि देंगे। यहीं से जुलूस उठेगा जो ...