कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। सपा की नगर इकाई की तरफ से लगे गंगा मेला कैंप में नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने अथितियों का चंदन लगाकर स्वागत किया और गंगा मेला पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व बहुत ऐतिहासिक है और हमारी परम्परा से जुड़ाव रखता है सभी लोग सारे भेदभाव और मतभेद भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं। पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी समेत भाजपा, कांग्रेस और बसपा के नेता भी एक दूसरे से मिले। इस दौरान अध्यक्ष फजल महमूद, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, सचिन तांगडी, नंदलाल जायसवाल, शबाब अबरार, रजत मिश्रा, आनंद शुक्ला, महेन्द्र सिंह, इशरत इराकी, गुड्डू यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.