कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। 10 मार्च को ऐतिहासिक क्रांतिकारियों के संघर्ष की स्मृति में हटिया होली मेला (गंगा मेला) का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को हटिया होली मेला महोत्सव कमेटी के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक मूलचंद सेठ, अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नोई, महामंत्री विनय सिंह एवं आकाश ओमर शामिल रहे। कमेटी ने मेले से पूर्व रंग-ठेला मार्ग व हटिया रज्जन बाबू पार्क में सड़क मरम्मत, सफाई, प्रकाश, पेयजल और बिजली-पानी की निर्बाध व्यवस्था संबंधी समस्याओं का लिखित ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कमेटी ने जिलाधिकारी को मेले में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...