देहरादून, सितम्बर 20 -- ऋषिकेश। गंगा में राफ्टिंग का रोमांच एक बार फिर से शुरू हो रहा है। बरसात में 30 जून को गंगा में राफ्टिंग को पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर हर साल की तरह रोक दिया जाता है। तकनीकी सर्वे के बाद गंगा का पानी राफ्टिंग के अनुकूल पाया गया है, जिसके चलते अब 2 दिन के भीतर गंगा में फिर से राफ्टिंग शुरू होने की संभावना है। उत्तराखंड राफ्टिंग और क्याक एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि संस्था की रैकी रन टीम ने भी राफ्ट व क्याक के माध्यम से गंगा का सर्वे किया है, जिसमें अब गंगा का पानी राफ्टिंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल पाया गया है। पूजा अर्चना कर ली गई है अब 23 सितंबर से राफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...