गंगा में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत
गाजीपुर, अगस्त 17 -- गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र गौसपुर स्थित गायत्री गंगा घाट पर सोमवार सुबह सात के करीब गंगा स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शैवटोला शाहनिंदा निवासी अरुण पांडेय(25) पुत्र त्रिलोकी पांडेय व गुलशन कुशवाहा(24) पुत्र संतोष कुशवाहा और एक अन्य दोस्त के साथ सोमवार सुबह गंगा स्नान करने गौसपुर स्थित गायत्री गंगा घाट गए थे। स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयास से एक युवक को बचा लिया गया वहीं दो योग अरुण पांडेय और गुलशन कुशवाहा की गंगा में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.