अमरोहा, अप्रैल 18 -- रहरा के पौरारा घाट पर शुक्रवार दोपहर गंगा में गहरे पानी में डूबने से इंटर के छात्र समेत दो युवकों की मौत से फूलपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद आज शव गांव लाए जाएंगे। इसके बाद गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। रहरा थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी 18 वर्षीय सोहित नागर पुत्र विशुपाल, 22 वर्षीय अतुल कसाना पुत्र विजय सिंह गांव के निशांत, प्रियांश, रोहित, आकाश, पवन व पूरनपुर डिडौली निवासी कलवा के साथ गांव के नजदीक पौरारा घाट पर गंगा में नहाने गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे स्नान करते वक्त सोहित व अतुल गहरे पानी में डूब गए। यह भी पढ़ें- गंगा में स्नान के दौरान दो दोस्तों की डूबकर मौत, घंटों बाद शव मिले नायब तहसीलदार मनोज कुमार व थाना पुलिस की मौजूदगी में करीब छह घंटे तक चले सर्च अभियान के दौरान दो...