प्रयागराज, मई 3 -- शिवकुटी के कोटेश्वर महादेव मंदिर घाट पर शनिवार की शाम को गंगा नहाने गए पांच छात्रों में दो गहरे पानी में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक को बचाने के प्रयास में दूसरा छात्र डूबा। दोनों छात्रों की तलाश देर रात तक चलती रही। पुलिस के मुताबिक, तेलियरगंज में रहकर पढ़ाई करने वाले पांच छात्र शाम करीब पौने सात बजे गंगा नहाने के लिए घाट पर पहुंचे। तीन छात्र नहाकर बाहर निकल आए, लेकिन नवाबगंज के कस्तूरीपुर अटरामपुर का रहने वाला 24 वर्षीय हिमांशु पांडेय और लखीमपुर खीरी निवासी 17 वर्षीय अधीर विक्रम सिंह नहाते रहे। इसी दौरान अधीर विक्रम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- काली नदी में डूबा युवक, देर शाम तक नहीं चला पता हिमांशु ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूब गया। यह देख साथी छात्रों और घाट पर मौजूद लोगों...