मुंगेर, दिसम्बर 31 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सफियासराय थानान्तर्गत पड़हम में सोमवार की रात करीब 7.30 बजे गोताखोर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल रात में शव जलाने के बाद गंगा स्नान के दौरान डूब रहे एक व्यक्ति को गोताखोरों द्वारा बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार पड़हम हटिया घाट पर सोमवार की शाम स्थानीय लोग दाह संस्कार के लिए पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद शाम करीब 7.30 बजे सभी लोग गंगा स्नान के लिए घाट पर गए। अंधेरा में गंगा स्नान के दौरान फरदा निवासी 45 वर्षीय शीतल दास गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। शीतल दास के चिल्लाने पर घाट पर मौजूद अन्य लोग चिल्लाने लगे। गोताखोर जितेन्द्र ने बताया कि संयोगवश गोताखोर टीम के तीन सदस्य सुप्रशांत, रंजीत और हरे राम उसी गांव में भोज खाने गए थे। हल्ला सुनकर घटना की जानकारी मिलते ही तीनों तुरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.