वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गंगा की स्वच्छता और उसमें गिरने वाले सीवेज गंभीर समस्या है। सटीक दिशा में समग्र प्रयास के अभाव में यह समस्या समाप्त नहीं हो रही है।यह बात संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्वम्भरनाथ मिश्र ने कहीं। वह संकट मोचन फाउंडेशन, मदर्स फॉर मदर, ऑज ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को तुलसी घाट पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है। इसके लिए समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मदर्स फॉर मदर की अध्यक्ष आभा मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ गंगा अभियान की सार्थकता तभी है जब हम सब नैतिक रूप से इस बात के लिए तैयार हों कि हमारे कारण मां गंगा प्रदूषित नहीं होंगी। कार्यशाला में शामिल युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए नेतृत्व क्षम...