फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद। एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के ततरई गांव निवासी इंद्रपाल सिंह का 21 वर्षीय बेटा सुदेश यादव गुरुवार की सुबह दस बजे कांवड़ में जल भरने के लिए कंपिल क्षेत्र के अटैना घाट पर पहुंचा था। जहां वह गंगा में स्नान करते डूब गया था। उसकी तलाश में गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगी हुयी थी। शनिवार को स्थानीय गोताखोरों ने शव को गंगा में देखा। इसके बाद टीम की मदद से शव को नाव के जरिए बाहर निकाला गया। सुदेश तीन भाइयों और एक बहन में छोटा था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...