रिषिकेष, जून 17 -- पर्वतीय इलाकों में बारिश की वजह से कौड़ियाला-मुनिकीरेती ईको टूरिज्म जोन में गंगा का जलस्तर पर बढ़ रहा है, जिसके चलते पर्यटन विभाग सतर्क हो गया है। गंगा में संचालित राफ्टिंग में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर नया नियम लागू किया गया है, जिसमें राफ्ट के साथ क्याक का होना भी अनिवार्य कर दिया गया है। क्याक नहीं होने की सूरत में संबंधित कंपनी को दो राफ्ट एक साथ गंगा में चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। शिवपुरी से मुनिकीरेती के बीच पर्यटन व वन विभाग के कर्मचारियों को समन्वय के साथ निगरानी भी शुरू कर दी है। फिलहाल तय नियम का पालन होता मिला है, लेकिन उल्लंघन पर सहासिक पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने लापरवाही कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। यह भी पढ़ें- ट्रेकिंग रूट पर होमस्टे चमकाने को अब मिलेगा और ज्यादा अनुदान...