फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- कंपिल, संवाददाता। दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया एक युवक सोमवार को गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव नुनेरा और हाल निवासी राईपुर चिनघटपुर का 20 वर्षीय अनुपम शाक्य सोमवार सुबह दोस्तों के साथ बदायूं जनपद के अटैना घाट पर गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गया। उसे बचाने के लिए दोस्त जितेंद्र ने भी गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन जब वह भी डूबने लगा तो स्थानीय लोगों और स्टीमर कर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया। करीब पांच घंटे बाद गोताखोर ने अनुपम शाक्य का शव गंगा से...