गंगापार, अप्रैल 22 -- छतवा गंगाघाट पर स्नान करने गए लोगों ने सुबह नौ बजे के लगभग युवती का शव देखा तो सनसनी फैल गई। छतवा मल्लाह बस्ती के लोग गंगाघाट पहुंच युवती की लाश देखने लगे। सूचना पुलिस को हुई तो चौकी प्रभारी सिरसा अनिल कुमार पांडेय महिला सिपाही रंजना के साथ गंगाघाट छतवा पहुंच पानी में तैर रही महिला के शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास है। करछना थाने में एक युवती की गुमशुदगी लिखी गई है। पहचान के लिए बुलाया गया था, शव देखने के बाद वह इंकार कर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.