फतेहपुर, मार्च 13 -- फतेहपुर, संवाददाता।धार्मिक आस्था से जुड़ी मां गंगा की पवित्रता में दाग से अफसर बेखबर है। फैक्ट्रियों, गांवों का गंदा पानी नाले नालियों से खुलेआम बहता है। शासन की ओर से सर्वे में प्रमुख नदी की स्वच्छता के अधिकारियों के दावों की पोल खुल गई। आधा सैकड़ा नालों का पानी गिराने के खुलासे के बाद स्वच्छता पर कदम बढ़े है। माना जा रहा है कि वाटर ट्रिटमेंट व फिल्टर चैंबर बनाया जा सकता है। कानपुर से उन्नाव, दोआबा से मां गंगा प्रयागराज स्थल से आगे सफर करती है। धार्मिक आस्था और पवित्रता का प्रतीक माने जानी वाली मां गंगा नदी में फैक्ट्रियों, गांवों तक नाला नाली जोड़कर गंदगी खुलेआम बहाया जा रहा है। प्रदेश स्तर से मां गंगा की स्वच्छता के प्रति उठाए कदम पर एक सर्वे किया जा रहा है। जिसमें जिले के आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों में नालों का पा...