रिषिकेष, मई 26 -- ऋषिकेश, संवाददाता। पांच दिन पहले लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में डबल-ट्रिपल गंगातट पर फोटो खींचने के दौरान गंगा में बह 25 वर्षीय मोहम्मद फैजल का शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ की टीम को तलाशी अभियान के दौरान यूपी स्थित अमरोहा जिले में नौगावां निवासी फैजल की लाश बैराज जलाशय में मिली है। परिजनों के पहचान के बाद शव को लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। मालूम हो कि फैजल के साथ उसका 19 वर्षीय दोस्त मोहम्मद कैफ भी बह गया था। दो पहले ही एसडीआरएफ ने गंगा से कैफ का भी शव बरामद कर लिया था। यह भी पढ़ें- सरयू में डूबे दूसरे किशोर अमन का शव पांचवे दिन मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...