बिजनौर, अगस्त 18 -- गंगा नदी में बनाए गए करीब सात किलोमीटर लंबे चैनल पानी बढ़ने के साथ ही ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। चैनल बनने के बाद गंगा की धारा का रुख अधिक सीधा हुआ है और रावली तटबंध पर पानी के दबाव में कमी आई है। सिंचाई विभाग की मैकेनिकल टीम नदी की धारा और चैनल की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। गंगा की धार ने गत वर्ष रावली तटबंध पर कटान किया था। जिससे बिजनौर में कई गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। सिंचाई विभाग को करीब 20 दिनों तक रावली तटबंध की मरम्मत करने में जुटना पड़ा था। रावली क्षेत्र में गंगा की धारा के दबाव को देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से चैनल तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य नदी की धारा को एक दिशा में प्रवाहित करना और तटबंध पर पड़ने वाले पानी के दबाव को कम करना है। चैनल तैयार होने के बाद नदी की धारा के प्र...