चंदौली, अगस्त 23 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में गंगा का जलस्तार लगातार बढ़ रही है। हालांकि शनिवार की सुबह से पानी की रफ्तार धीमी होने से थोड़ी राहत जरूर लोगों ने महसूस की लेकिन पानी चेतावनी बिंदु के करीब यानी एक मीटर नीचे तक पहुंच गया है। जिससे बाढ़ आने की आशंका बनी हुई है। वहीं गंगा के वेग देखते हुए धानापुर के नगवा और चहनियां क्षेत्र के टांडा कला घाट पर सरकारी और निजी नावेां का संचालन बंद कर दिया गया है। जिले में शनिवार की शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 0.5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शाम छह बजे तक वर्तमान जलस्तर 69.20 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच चुका है। जिले में चेतावनी बिंदु 70.26 और खेतरा बिंदु 71.26 मीटर है। अभी कोई नुकसान नहीं है। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार, गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को द...