बलिया, अगस्त 16 -- रामगढ़। गंगा नदी के जल स्तर मे एक बार फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा नदी का जल स्तर 54.610 सेमी दर्ज किया गया। जल स्तर मे प्रति घंटे डेढ़ सेमी की वृद्धि हो रही है। यहां नदी की चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर व खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। आयोग के अनुसार नदी के जल स्तर मे रविवार रात से तीव्र बढ़ाव होने की संभावना जतायी गयी है। उधर, सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर गिरावट हो रही है। जलस्तर में कमी होने से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई। यह भी पढ़ें- Gonda News: सुस्त पड़ी कटान की रफ्तार, जलस्तर बढ़ने के आसार केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम चार बजे जलस्तर 63.81 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। पिछले 24 घंटे में 2 सेंटीमीटर गिराव...