भागलपुर, जून 8 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव से तिनटंगा के बीच संचालित सार्क शिपिंग कंपनी की मालवाहक फेरी जहाज रविवार को गंगा नदी के बीच तकनीकी खराबी के कारण फंसी रही। इस दौरान फेरी पर सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना ने फेरी संचालन की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी निगरानी और प्रशासनिक सतर्कता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, फेरी सुबह करीब 11:30 बजे कहलगांव श्मशान घाट से तिनटंगा के लिए रवाना हुई थी। तीन पहाड़ी के समीप पहुंचने पर फेरी के प्रोपेलर पंखी में खराबी आ गई, जिससे वह बीच धारा में रुक गई। तेज बहाव के कारण फेरी उत्तरवाहिनी गंगा में बहते हुए सती घाट के समीप पहुंच गई, जहां लंगर डालकर उसे नियंत्रित किया गया। बताया जाता है कि फेरी पर नौ हाईवा ट्रक, दो चारपहिया वाहन और 26 यात्री सवार थे। बीच नदी म...