कटिहार, अगस्त 12 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। भागलपुर के कहलगांव से कटिहार के मनिहारी तक हाल के वर्षों में गंगा नदी में प्रदूषण बढ़ा है। बावजूद नदी में पिछले दो दशकों में डॉल्फिन की संख्या 95 से बढ़कर 215 तक पहुंच गई है। बताया जाता है कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा हर वर्ष 25 स्थानों से सैंपल लेकर उसमें प्रदूषक तत्वों की मात्रा की जांच की जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक कहलगांव से मनिहारी तक गंगा नदी में बीओडी बायलोजिकल ऑक्सीजन डिमांड का स्तर बढ़ा है।

प्रदूषण और जलीय जीवों पर प्रभाव इस कारण बैक्टरिया की संख्या अधिक होने से गंगा के पानी में आक्सीजन की मात्रा भी घट रही है। इसका सीधा असर कछुआ सहित अन्य जलीय जीवों के अस्तित्व पर भी हो रहा है। एक दशक पूर्व तक सिर्फ मनिहारी से अमदाबाद तक गंगा नदी में कछुओं की संख्या पांच हजार से अधिक आं...