प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नव संवत्सर की चैत्र प्रतिपदा पर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुवार को भोर से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगी। भोर से ही हर-हर गंगे के जयकारे संग गंगा में डुबकी लगाई, कलश भरने को गंगा जल लिया। वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है। गुरुवार सुबह सात बजे तक अमावस्या होने उसके बाद प्रतिपदा का आगमन होने से श्रद्धालु दोनों पर्वों का पुण्य फल पाने को भोर से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। हर हर गंगे के जयकारे संग गंगा में डुबकी लगाई। ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देने के साथ ही गरीबों, असहायों को अन्नदान, वस्त्रदान, द्रब्यदान दिया। मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट के साथ ही कालाकांकर, करेटी, बाबा हौदेश्वरनाथ, नौबस्ता, जहानाबाद आदि घाटों पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.