हरिद्वार, मार्च 6 -- धर्मनगरी में गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप घाट की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां पास ही गंगा में खंडित कांवड़ का मलबा और पुराने कपड़े लंबे समय से जमा हैं, जिनको आज तक नहीं हटाया गया है। बैरागी कैंप के पास गंगाघाट पर जलधारा में कई जगह कांवड़ के टूटे हिस्से बहकर किनारे पर जमा हो गए हैं। कई पुराने कपड़े रेलिंग में फंसे दिखाई देते हैं। यह स्थिति न केवल गंगा की पवित्रता को प्रभावित कर रही है, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था की भी पोल खोल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह मलबा जमा है, लेकिन प्रशासन की ओर से इन्हें हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि, गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए जिला प्रशासन ने गंगा संरक्षण समिति का गठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.