प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला पौधरोपण समिति, जिला गंगा सुरक्षा समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने इस वर्ष रोपे गए पौधों का ध्यान रखने को कहा। वन विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि अगले वर्ष के पौधरोपण के लिए भी अभी से रिपोर्ट तैयार करने का काम करें। गंगा सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि बिना उपचारित सीवेज का जल किसी भी दशा में गंगा में नहीं जाना चाहिए। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम एफआर विनीता सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद यादव, डीडीओ जीपी कुशवाहा, डीएसटीओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.