गंगा में नॉनवेज पार्टी करने के पांच आरोपियों को जमानत
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। गंगा में नॉनवेज पार्टी और शराब पीने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को जमानत मिल गई। कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय की अदालत ने रामनगर के सूजाबाद पड़ाव निवासी दीपक कुमार, नाव चालक अजय साहनी, डोमरी निवासी अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद, सूजाबाद निवासी राहुल साहनी को रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विकास सिंह ने पक्ष रखा। प्रकरण के अनुसार गंगा में नाव पर नॉनवेज पार्टी और शराब पीने का वीडियो बीते सोमवार को वायरल हुआ था। पुलिस पांच आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। नाव को भी पुलिस ने सीज कर दिया था। जांच में वीडियो मान मंदिर घाट पर वना बनाया गया था, जो छह महीने पुराना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.