भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली की टीम रही। इस दौरान नालों की टैपिंग कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। टीम ने कुल 12 नालों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति तथा टैपिंग को अपनाई जा रही तकनीक का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा जनपद में नालों की टैपिंग को कराए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन संरचनाओं को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि गंगा में जाने वाले अपशिष्ट जल को प्रभावी रूप से रोका जा सके। टीम द्वारा निरीक्षण के क्रम में ब्लॉक औराई एवं डीघ की ग्राम पंचायतों अमिलौर, रामपुर घाट, बिहरोजपुर, गोपालपुर, कालिंजर, डीघ ऊपरवार, हरीरामपुर एवं जहांगीराबाद का भ्रमण किया गया। साथ ही टैपिंग के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलो...