नई दिल्ली, जून 25 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर कथित रूप से शराब पीने और नॉनवेज पार्टी करने वाले आराेपियों की कोर्ट से राहत मिली है। गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है। आरोपियों को मंगलवार को रिहा कर दिया गया। उनके वकील ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त की अदालत ने प्रत्येक आरोपी को 20 हजार रुपये की दो-दो जमानतें और व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने के बाद रिहाई का आदेश दिया। जमानत पाने वाले आरोपियों की पहचान रामनगर क्षेत्र के सूजाबाद पड़ाव निवासी दीपक कुमार, नाविक अजय साहनी, डोमरी निवासी अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद तथा सूजाबाद बंधा रोड निवासी राहुल सहनी के रूप में हुई है। मामला सोमवार शाम उस समय चर्चा में आया था, ज...