बदायूं, अप्रैल 5 -- गंगा में नाव पर बैठकर शराब पीने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो लोगों को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में दोनों एक नाबालिग के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि वास्तव में शराब का सेवन किया जा रहा था या केवल सोशल मीडिया के लिए रील बनाई जा रही थी। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के भुंडी गंगा घाट का है। यहां भुंडी गांव के रहने वाले सलीम पुत्र सत्तार और नवी रसूल पुत्र अली शेर ने गंगा नदी में नाव पर बैठकर शराब पीने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में एक नाबालिग भी उनके साथ दिख रहा है, जो कह रहा है कि वह उनकी पत्नियों से शिकायत करेगा। इस पर सलीम और नवी रसूल उससे पहले कुछ खाने को कहते हैं, और ज...