बदायूं, अप्रैल 12 -- उसहैत के खजुरा गांव के समीप रविवार शाम को तीन भाइयों समेत पांच बचे नहा रहे थे। इसी दौरान पांचों डूबने लगे। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक दो बच्चे खुद नदी से बाहर आ गए। वहीं दो बच्चे लापता हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...