गंगा में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी
आगरा, मई 14 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव मिहोला में बुधवार शाम गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गंगा किनारे डेरा जमाए हुए हैं। गोताखोर पानी में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र जनक सिंह निवासी गंजडुंडवारा अपनी ननिहाल में मामा रक्षपाल के यहां घूमने आया था। अन्य साथियों के साथ गांव के पास से गुजर रही गंगा में स्नान करने गया था। स्नान करते समय अरुण अचानक गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर गंगा में युवक की तलाश में उतर गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक अरुण का कोई सुराग नहीं लग सका था। थाना प्रभारी चंचल सिरोही, कादरगंज चौकी इंचार्ज अवधेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.