हरिद्वार, फरवरी 15 -- ऊंचा पुल स्थित चौधरी चरण सिंह घाट पर रविवार दोपहर एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चेतक पुलिस के कांस्टेबल बृजमोहन और पवन मौके पर पहुंचे। जल पुलिस की मदद से गोताखोरों के साथ खोज अभियान चलाया। युवक को गंगा से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिव शंकर (24) पुत्र दयापाल निवासी साईं नगर लोनार उन्नाव यूपी के रूप में हुई। वह पंजाब में नौकरी करता था और हरिद्वार घूमने आया हुआ था। पुलिस ने उसके परिजनों को दूरभाष पर सूचित कर दिया है। इसके साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.