प्रयागराज, अप्रैल 14 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। झूंसी क्षेत्र में मंगलवार को गंगा में नहाते समय दो लड़के गहरे पानी में डूब गए। घंटों चले तलाशी अभियान के बाद एक लड़के का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही। घटना के बाद नैका गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।नैका गांव का 11 वर्षीय अर्पित पुत्र जय सिंह, नौ वर्षीय लवकुश पुत्र दिनेश कुमार और 11 वर्षीय वैभव पुत्र हौसला प्रसाद मंगलवार दोपहर एक ही साइकिल पर घर से निकले थे। तीनों पहले पास की बगिया में आम तोड़ने गए और फिर सोहम आश्रम के पास गंगा घाट पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- नहाने के दौरान यमुना में दो बच्चे डूबे, एक शव बरामद प्रत्यक्षदर्शी वैभव ने बताया कि गंगा में नहाने के दौरान लवकुश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अर्पि...