वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी। मदरवा (लंका) इलाके के शीतला घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान दो बालक डूबने लगे। मल्लाहों ने दोनों को बाहर निकाला। एक की मौत हो गई। दूसरे को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। मृत बच्चे की पहचान शिवाजीनगर कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में हुई। पिता विनोद राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। मुरारी चौक निवासी 12 वर्षीय सिराज का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...