वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शिवाला घाट पर रविवार को गंगा स्नान के समय डूब रहे आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं को नाविकों ने बचा लिया। महिलाओं सहित करीब 15 श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाने से पहले गंगा स्नान करने गए थे। इस दौरान वे गहरे जल में चले गए। डूबते श्रद्धालुओं ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास मौजूद कुछ नाविक वहां पहुंचे। उन्होंने वहां रखा एक लंबा बास पहले गंगा में फेंका और महिलाओं से उसे पकड़ने के लिए कहा। इस तरह उन्होंने महिलाओं को किनारे खींचा। इसके बाद कुछ नाविक गंगा में कूदे और डूब रहे अन्य लोगों को खींचकर किनारे किया। आंध्रप्रदेश से आए 40 श्रद्धालुओं का दल वाराणसी आया है। यह दल सोनारपुरा में रुका हुआ है। इसी दल के 15 सदस्य गंगा स्नान करने गए थे। डूब रहे श्रद्धालुओं को बचाने के लिए रामनगर के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.