मिर्जापुर, जून 15 -- विंध्याचल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर रविवार को डूब रहे दो लोगों को नाविकों ने सुरक्षित बचा लिया। एक बिहार का श्रद्धालु और दूसरा विंध्याचल निवासी युवक है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल वहीं स्थानीय लोगों ने आए दिन हो रही घटना को लेकर गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के औरंगाबाद से एक परिवार रविवार को विंध्याचल दर्शन पूजन करने आया। दर्शन के पूर्व परिवार के सदस्य अखाड़ा घाट पर स्नान करने चले गए। घाट पर नहाते समय परिवार का सदस्य शिवम गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। युवक को डूबता देख परिवार के सदस्य शोर मचाने लगे। तब तक आस-पास मौजूद नाविक पहुंच गए। नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए डूब रहे श्रद्धालु को सुरक्षित बचा लिया। वहीं दूसरी घटना में भवानीपुर विंध्याचल निवासी एक युवक अखाड़ा घाट स...