मिर्जापुर, मार्च 1 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के सामने बीच गंगा में स्नान कर रहे तीन छात्र गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। मछुआरों ने डूब रहे दो छात्रों को बचा लिया। तीसरे छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र में होने से वहां की पुलिस शव लेकर चली गई। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के भुआली गाँव निवासी 16 वर्षीय विशाल पुत्र उदयनारायण यादव हाईस्कूल का छात्र था। भदोही के नवादा इंटर कालेज में परीक्षा दे रहा था। शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा देने के बाद वह अपने दो साथी परीक्षार्थियों संग निकला। नाव से जिगना के मिश्रपुर गाँव के घाट पर स्नान करने चले आए, लेकिन तीनों घाट पर स्नान नहीं किया, गंगा में जगह-जगह पड़ी रेत पकड़कर बीच गंगा में पहुंच गए। तीनों बीच गंगा में स्नान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.