वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। रानी घाट पर बुधवार को गंगा स्नान करते समय एक किशोर डूबने लगा। जल पुलिस के हेड कांस्टेबल विनोद सिंह ने नाविकों की मदद से उसे बचाया और पिता को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया। घाट पर स्नान कर रहे अन्य व्यक्तियों को बैरिकेडिंग के अन्दर रह कर ही स्नान करने के लिए बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...