प्रयागराज, मार्च 27 -- मांडा(प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। मांडा के बादपुर गंगाघाट पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाते समय बामपुर दलित बस्ती के सात लड़के गहरे पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद नाविकों ने तीन लड़कों को तो बचा लिया, जबकि चार की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई थे।बामपुर दलित बस्ती के दो भाई 14 वर्षीय हिमांशु और आठ वर्षीय रेयांश, अपने चचेरे भाइयों 16 वर्षीय दिव्यांशु व 10 वर्षीय ऋषभ के साथ ही बस्ती के 17 वर्षीय दीपक, 13 वर्षीय मोहित और नौ वर्षीय अमन के साथ लगभग 11 बजे गंगा नहाने घाट पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गंगा में उतरते ही रेयांश और अमन गहरे पानी में डूबने लगे। शोर मचाते हुए दूसरे लड़कों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो वह भी गहरे पानी में फंस गए। लड़कों का शोर सुनकर घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.