फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- शमसाबाद, संवाददाता। गंगा में डूबे वृद्ध का सुराग लगाने के लिए गोतााखोर दूसरे दिन भी जुटे रहे। एसडीआरएफ की टीम ने भी पहुंचकर खोजबीन की। वृद्ध के न मिलने से परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं। कायमगंज कोतवाली के मऊरशीदाबाद निवासी वृद्ध जगतपाल दो दिन पहले फुलहा गांव में अपने रिश्तेदार रामदिनेश के घर आए हुए थे। शनिवार की दोपहर तरबूज खाने गये थे जहां गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चले गये थे। इसके बाद से जगतपाल का पता नहीं चल रहा है। उनकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों को उतारा गया पर पता नहीं चला। रविवार के बरेली से एसडीआरएफ टीम पहुंची। यह भी पढ़ें- राप्ती में नहाने उतरा बालक डूबा, तलाश तेज काफी देर तक सर्च अभियान चलाया। बाद में टीम गंगा से बाहर निकल आयी। वृद्ध के न मिलने से परिजन परेशान हो रहे हैं। थानाध्यक्ष रमेश सिंह...