भागलपुर, अप्रैल 26 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव श्मशान घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे 70 वर्षीय मुनेश्वर मंडल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन लगातार गंगा में उनकी तलाश करा रहे हैं और घाट पर ही इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान मुनेश्वर मंडल अचानक गहरे पानी में चले गए थे। वे गोड्डा जिला के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलाराम भूसका गांव के निवासी थे और अपने चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने कहलगांव श्मशान घाट आए थे। घटना के बाद शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- मेहरमा में स्नान के दौरान डूबकर अधेड़ की मौत यह भी पढ़ें- रामगंगा नदी में बालक डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...