भागलपुर, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के बाबूपुर गंगा घाट में स्नान करने के दौरान कजरैली थाना के कजरैली निवासी बंटी कुमार की डूबकर मौत हो जाने के मामले में मंगलवार को भी परिजनों ने पुलिस को आवेदन नहीं दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि अब तक आवेदन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...