बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- नरौरा, संवाददातानरौरा के गांधी गंगा घाट पर शनिवार की शाम गंगा में डूबे जरगवां निवासी नीरज उर्फ भूरा पंडित (35) पुत्र सर्वेश शर्मा शव का मिला है। नरौरा पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।नीरज उर्फ भूरा पंडित निवासी जार्गवां दूर के रिश्ते की नानी निवासी ग्राम निसरपुर, अतरौली के देहांत होने पर शनिवार को नरौरा के गांधी घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से युवक को गंगा नदी में तलाश कराया गया। रविवार दोपहर नीरज का शव मिलने पर नरौरा पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। दिया। नीरज की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.