गाजीपुर, अप्रैल 2 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर के नरवा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करने के दौरान पैर फिसलने के कारण डूबे मिठाई व्यवसायी का अब तक पता नहीं चल सका। मंगलवार को पीएसी के गोताखोरों ने दिनभर तलाश की लेकिन हाथ खाली रहे। चार दिन बीत जाने के बाद भी रिंकू गुप्ता का पता न चलने के कारण परिजनों सग लोग परेशान हैं। बता दें कि गांव के बाबू राय पट्टी निवासी रिंकू गुप्ता पुत्र मांधाता शाह रविवार की सुबह गहमर नरवा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उसकी तलाश में गंगा घाट गए। रविवार की शाम तक पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी देर तक वह गंगा स्नान कर रहे थे कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चले गए। घाट की सीढ़ियों पर उनका...