गंगापार, अप्रैल 22 -- नलकूप बाढ़ प्रखंड द्वारा गंगा घाट पर कराये जा रहे पत्थर पीचिंग में एक दर्जन साथियों के साथ मजदूरी के लिए आये युवक की गंगा में डूबने के सात घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव निकाला। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेज दिया। खीरी जनपद के पहाड़ियापुर, जंगल संकल्पा गांव तथा थाना अहिरौरा के निवासी 37 वर्षीय अवधराम पुत्र तेजई अपने एक दर्जन साथियों के साथ मजदूरी के लिए बुधवार भोर मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट पर आये। नलकूप बाढ़ प्रखंड द्वारा गंगा घाट पर कार्यदाई संस्था भंवर इंटरप्राइजेज के संतोष सिंह निवासी सराय ख्वाजा जौनपुर व ठेकेदार सत्य प्रकाश सिंह के बुलावे पर सभी मजदूर खीरी जनपद से आये थे। इन दिनों गंगा घाट पर कटान रोकने के लिए पत्थर पीचिंग का काम चल रहा है। ठेकेदार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.