कौशाम्बी, जून 17 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद संदीपन घाट क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गंगा घाट पर सोमवार रात मछलियां पकड़ने के दौरान गहने पानी में डूबे मछुआरे का बुधवार सुबह शव बरामद हुआ। घटना स्थल से लगभग सौ मीटर की दूरी पर मिली लाश देख परिवार वाले दहाड़े मारकर रो पड़े। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।संदीपन घाट थाना क्षेत्र के फरीदपुर चकताजपुर गांव का 25 वर्षीय विजय कुमार सरोज पुत्र बुधई लाल सरोज गंगा से मछलियां पकड़कर बेचता था। पिता ने बताया कि सोमवार की रात वह गांव के लोचन और इलाके के उजिहिनी खालसा निवासी ननभैया के साथ मछलियां पकड़ने गया था। तीनों एक ही नाव पर सवार थे। देर रात वह नाव में ही सो गए थे। इसी दौरान विजय नाव से गहरे पानी में गिरकर डूब गया था। मंगलवार को पूरे दिन उसकी तलाश कराई गई। इसके लिए स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ...