मुंगेर, मई 23 -- हेमजापुर,संस़। सिंघिया गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह स्नान के दौरान डूबे एक बालक का शव शुक्रवार को फरदा घाट के पास जलकर से बरामद किया गया। मडुआरे की सूचना पर परिजन, ग्रामीण एवं पुलिस पहुंचकर शव को सिंघिया घाट लाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। मृतक बालक 9 वर्षीय शुभम कुमार पिता संटू यादव था। वह चाचा के साथ गंगा स्नान करने आया था। यह भी पढ़ें- गंगा की लहरों में समाया किशोर, गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...