प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- साथियों संग नहाते समय रविवार को गंगा नदी में डूबे बालक का शव दूसरे दिन आठ किलोमीटर दूर बरामद किया गया। शव कौशाम्बी के कड़ा धाम के पास पानी में उतराया तो परिजनों संग पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला। मानिकपुर नगर पंचायत के ज्वालादेवी पूरेअली नकी गांव निवासी इरशाद अहमद का आठ वर्षीय बेटा सूफियान रविवार दोपहर बाद साथियों संग शाहाबाद गंगाघाट पर नहाने गया था। गंगा में नहाने के दौरान वह तेज धारा में बह गया। पुलिस गोताखोरों के साथ तलाश कर रही थी। दूसरे दिन सोमवार दोपहर घटना स्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर कौशाम्बी के कड़ा धाम गंगाघाट उसका शव उतराया मिला। शव बाहर निकाले जाने के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमॉर्टम...